आसनसोल : कोलकाता नगर निगम में चुनाव के बाद अब हावड़ा, चंदननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी एवं बिधाननगर निगम में चुनाव का बिगुल सोमवार को बज गया। 22 जनवरी को इन जगहों पर चुनाव होंगे तथा 25 जनवरी को मतगणना होगी। जबकि बाकी नगरपालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर हलफनामा में यह जानकारी दी। राज्य चुनाव आयोग के वकील जयंत मित्रा ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि बाकी नगरपालिकाओं के चुनाव दूसरे चरण में होंगे। पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम के चुनाव के बाद अब स्थानीय निकायों के चुनावों पर सियासत गरमाने लगी है। बता दें कि राज्य की 111 नगर पालिकाओं के चुनाव फिलहाल लंबित हैं। राज्य चुनाव आयोग ने साफ कहा कि उनसे बंगाल सरकार को चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया है और बाकी नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में होंगे। बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम में चुनाव हुआ है। इस चुनाव में तृणमूल ने बंपर जीत हासिल की है। कोलकाता नगर निगम की तरह ही तृणमूल इन निकायों पर अपना कब्जा बनाए रखना चाहेगी। चुनावों की सुगबुगुहाट शुरू होते ही राजनीतिक दलों में दावों और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार से उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ