पागल कुत्ते ने 36 लोगों काटा, आतंक




आसनसोल : आसनसोल बाजार के राहालेन इलाके में एक पागल कुत्ता ने बुधवार की शाम घंटे भर के अंदर 36 लोगों को काट लिया। जिसमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं।जिसके कारण गुरुवार की सुबह आसनसोल जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के लिए मरीजों की भीड़ लग गई। भुक्तभोगी राज कुमार पाल ने बताया कि बुधवार की शाम 8 से 9:30 तक के बीच में एक पागल कुत्ता ने फायर ब्रिगेड, घंटा गली, राहा लेन, लक्ष्मी मंदिर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर 36 लोगों को काट लिया। वे भी इधर घूमने आए थे कि अचानक कुत्ता ने उन्हें पिछे से काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए लोग आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें टिटनेस का सुई लगाकर सुबह रेबीज का इंजेक्शन देने को कहा गया। कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ता के शरीर पर कई जगहों पर घाव हो गया था। जिसमें कीड़े हो गए थे। पहले कुछ पशु प्रेमी उनको दवा दिए। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके घाव में तेजाब डाल दिया। जिसके कारण कुत्ता बौखला गया और जो भी उसके सामने आया उसे काटता चला गया। फिलहाल आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस कुत्ते की खोज कर रही है। लेकिन कुत्ता वहां से फरार हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात