फार्मासिस्ट सुनील मुखर्जी का अस्पताल के कमरे से मिला शव




बांकुड़ा-बांकुडा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत मानकनाली स्वास्थ्य केंद्र के अंदर स्वास्थ्य कर्मी की स्वाभाविक मौत को लेकर खलबली मच गई। सोमवार सुबह सुनील मुखर्जी नाम के एक फार्मासिस्ट का झूलता हुआ शव अस्पताल के दो तल्ला स्थित एक कमरे से बरामद किया गया। वही खबर मिलते ही बांकुड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मेलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस जाने की कोशिश कर रही है जो स्वास्थ्य कर्मी की हत्या की गई है या फिर उसने खुद आत्महत्या की है। मृतक के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 5 साल पहले पुरुलिया से बांकुड़ा मानकनाली स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट सुनील मुखर्जी का तबादला हुआ था। सुनील मुखर्जी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अस्पताल से सटे क्वार्टर में रहते थे। दूसरे दिनों की तरह ही सोमवार सुबह भी सुनील अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचे। काफी देर हो जाने के बाद भी जब सुनील को अस्पताल में नहीं देखा गया तो उनके सहकर्मी उन्हें खोजना शुरू किए और अंत में अस्पताल के दो तल्ला स्थित एक रूम से उनका शव बरामद किया गया। सुनील मुखर्जी की मौत की खबर मिलते ही बांकुड़ा एक नंबर ब्लॉक के बीएमओएच अस्पताल पहुंचे। हालांकि इस विषय पर ना तो बीएमओएच और ना ही परिवार के सदस्य कुछ कहने को राजी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन