परीक्षा खत्म कर वापस घर लौट रहे एक बच्चे की अचानक हुई मौत, मां और दादा सदमे से आईसीयू में है भर्ती



दुर्गापुर-दुर्गापुर स्थित विधान नगर के एक प्राइवेट स्कूल में परीक्षा खत्म कर वापस घर लौट रहा 9 वीं का छात्र उत्सव चक्रवर्ती अचानक ही सोमवार स्कूल के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ा। दोस्तों द्वारा देखे जाने पर स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद बिना देरी किए ही स्कूल प्रबंधन बच्चे को लेकर दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से इस घटना की जानकारी उत्सव के परिवार वालों को दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार वाले तुरंत अस्पताल पहुंचे, वहीं घर के लाडले की मौत के सदमे में मां और दादा दोनों को बेसुध कर दिया है। दोनों को इलाज के लिए दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल के आईसीयू विभाग में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर बिधाननगर अस्पताल के सुपर विधान मंडल ने बताया की उत्सव स्कूल के बाहर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था और इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ा, हालांकि इसकी वजह क्या रही है इस पर उन्होंने कुछ साफ नहीं कहा, अस्पताल सुपर ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी कह पाना असंभव है। घटना को लेकर स्कूल सहित आसपास के इलाके का माहौल गमगीन हो उठा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात