दुर्गापुर-चोर की 40 बुद्धि ,ऐसा हमने कहावत में सुना तो था, लेकिन अब यह सच भी साबित हो रहा है. दुर्गापुर में सपेरे का वेश धारण कर चोर लोगों को अपने जाल में फंसा कर घर के सारे गहने लेकर फरार हो जाते हैं. मंगलवार सुबह भी चोर कुछ ऐसे ही घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे.दुर्गापुर थाना अंतर्गत धोबी घाट क्षेत्र में 5 सपेरे को संदिग्ध हालत में घूमता हुआ लोगों ने देखा, जिसके बाद गुस्से से भर उठे लोगों ने उन सपेरों को पकड़ने की कोशिश की जिनमें चार तो भाग खड़े हुए लेकिन एक सपेरा लोगों के हत्थे चढ़ गया, इसके बाद तो लोगों ने आव देखा न ताव और जमकर उसकी पिटाई कर डाली. घटना की खबर मिलते ही दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और सपेरे को गिरफ्तार कर लिया.उसके पास से करीबन 6 से 7 जहरीले सांप पाए गए, जिसे वन विभाग को सौंप दिया गया है. हालांकि पूछताछ में आरोपी पियारुल मल ने सभी आरोपों से इनकार किया है. इलाके के लोगों का आरोप है कि पहले यह लोग घर में घुसकर पता लगाते हैं कि यहां कितने लोग रहते हैं, और यह लोग उनके जाल में फंसे हुए या नहीं.इसके बाद अगर घर में महिलाएं अकेली हुई तो उनके लिए सोने पर सुहागा हो जाता है
महिलाओं को अपनी बातों में फुसलाकर और सांप का डर दिखला कर आसानी से यह लोग घर में रखे सोने गहने लेकर फरार हो जाते हैं
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कई बार ऐसी घटनाएं घट चुकी है, लेकिन लोग भी सुधरने का नाम नहीं लेते हैं. आज भी इसी तरह की कुछ घटना को अंजाम देने की फिराक में यह सपेरे लगे थे, लेकिन लोगों ने इनकी कोशिशों को नाकाम याद कर दिया.इस घटना के बाद से इलाके में उत्तेजना का माहौल व्याप्त हो गया है.

0 टिप्पणियाँ