सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से लगाया गया मेगा लोन मेला



दुर्गापुर-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दुर्गापुर के मामरा बाजार शाखा में मेगा लोन मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान कोलकाता से फील्ड जनरल मैनेजर डीएन राजेंद्र कुमार पहुंचे हुए थे. मेगा लोन मेला में बैंक के सभी कर्मचारियों को ग्राहकों को आकर्षित करने के गुर सिखाए गए.इस दौरान यह भी कहा गया कि आप लोग ब्रांच से बाहर जाकर अलग-अलग जगह पर कैंप लगाएं, लोगों के घरों में जाकर उनसे मुलाकात करें और इस लोन के बारे में उन्हें जानकारी दें. बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पश्चिम बर्दवान में 45 शाखाएं हैं ,और इन सभी में लोन देने की प्रक्रिया चल रही है. यहां यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं के लिए बैंक की तरफ से लोन दिया जा रहे हैं.बीरभूम पश्चिम बर्दवान मुर्शिदाबाद और पूर्व बर्दवान में मेगा लोन मेला लगाने की योजना है, जिसमें बीरभूम और पश्चिम बर्दवान में यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है ,और अब मुर्शिदाबाद में लोन मेला लगाया जाएगा.कार्यक्रम में रीच वन, इच वन का स्लोगन दिया गया.इसके साथ ही कई लोगो सेंशन लेटर भी दिया गया.

इस अवसर पर उद्योगपति राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के अलावा काफी संख्या में बैंक के ग्राहक मौजुद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन