हिल बस्ती स्थित पूर्व पल्ली श्री श्री मां लक्ष्मी मंदिर में धूमधाम से की जा रही पूजा



रानीगंज-रानीगंज के हिल बस्ती स्थित पूर्व पल्ली श्री श्री मां लक्खी मंदिर में बीते वर्ष की भांति इस बार भी कोजागरी पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारी धूमधाम से की जा रही है. ऐसा माना जाता है कि सिर्फ माँ लक्खी का  मंदिर पूरे पश्चिम बर्दवान जिले  में सम्भवत और कहीं नहीं है.इसकी खासियत यह है कि यहां लक्ष्मी पूजा के दिन मां लक्ष्मी और सरस्वती दोनों की आराधना की जाती है. बेदी पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, तो मां सरस्वती की संकल्प कराई जाती है. वहीं सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, तो मां लक्ष्मी का संकल्प कराया जाता है.


 बुधवार मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम से की जाएगी ,लेकिन उससे पहले मंगलवार को कलश में जल भरकर मंदिर में लाया गया. इसके साथ ही नेत्रदान कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. सबसे बड़ी बात की कोरोना के नियम मान कर ही  यहां पूजा की जाएगी . सरकारी गाइडलाइन के अनुसार मंदिर के अंदर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है. बता दें की यह पूजा पिछले 93 सालों से की जा रही है, इससे लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात