ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मादा बंदर और उसका बच्चा बुरी तरह से जला, वन विभाग के द्वारा करवाया जा रहा इलाज





रानीगंज-रानीगंज के शिशु बागान के रहने वाले लोगों ने दो बंदरों की मदद कर यह साबित कर दिया है कि आज भी लोगों के अंदर इंसानियत जिंदा है. हम अक्सर ही ऐसी खबरें देखते हैं जहां इंसानों द्वारा जानवरों को परेशान किया जाता है, लेकिन आज की खबर ने एक बार फिर से इंसानियत के दर्जे को ऊपर कर दिया है. दरअसल गुरुवार रानीगंज के शिशु बागान स्थित पुराना रजिस्ट्री ऑफिस के सामने लगे इंडिया पावर के एक ट्रांसफार्मर से करंट लगने से एक मादा बंदर और उसका बच्चा बुरी तरह से जल गया.सुबह 6:00 बजे घटित हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रानीगंज थाने से मदद की गुहार लगाई. रानीगंज थाने की तरफ से भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरंत वन विभाग को खबर दी गयी. वहीं खबर मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों घायल बंदरों को इलाज के लिए अपने साथ ले गयी. स्थानीय लोगों की माने तो मादा बंदर बुरी तरह से जल गई है, वही बच्चा का बंदर भी जल गया है, लेकिन उसकी अवस्था मां से ठीक है. फिलहाल इलाके के लोग दोनों बंदरों के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात