कोलकाता:
कोलकाता प्रेस क्लब के सामने सांसद प्रसून बनर्जी को लेकर कई विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में भारी सनसनी फैल गई है। इन पोस्टरों पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है— ‘लापता प्रसूून बाबू’। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें अपने क्षेत्र में पूरी तरह ‘निष्क्रिय’ और ‘निकम्मा’ सांसद बताते हुए तंज कसा गया है।
समाजवादी पार्टी के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में चार बार के सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की गई है। पोस्टर लगाने वालों ने यह सवाल भी उठाया है कि जब सांसद के रूप में वह सभी तरह की सुख-सुविधाएं और भत्ते उठा रहे हैं, तो आम जनता क्यों मूलभूत सुविधाओं से वंचित है?
हालांकि, ये पोस्टर किसने और किन कारणों से लगाए हैं, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद से कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा और अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

0 टिप्पणियाँ