Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार बोले— 'टांग खींचने के बजाय एक-दूसरे को आगे बढ़ाएं समाज के लोग'



रानीगंज: शहर के शराफ भवन और मारवाड़ी युवा सम्मेलन प्रांगण में आयोजित एक भव्य समारोह में अग्रवाल समाज के पुरोधा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया.




इस अवसर पर राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, समाजसेवी पवन केजरीवाल, प्रदीप सराफ तथा श्री सीतारामजी मंदिर एस्टेट की पांचों संस्थाओं के पदाधिकारी जुगल गुप्ता,बिमल बाजोरिया,मनोज सराफ,राजीव झुनझुनवाला, राजेश जिंदल, दीपक कालोटीआ,राजीव बाजोरिया उपस्थित रहे .कार्यक्रम का संचालन संजय झुनझुनवाला ने किया.




अग्रसेन महाराज के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने प्रतिमा अनावरण की सराहना करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन ने यज्ञ में पशु बलि रोकने के लिए क्षत्रिय धर्म त्यागकर वैश्य धर्म अपनाया था. हम उन्हीं के वंशज हैं.उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि एक-दूसरे की टांग खींचने के बजाय जो आगे बढ़ रहा है, उसका सहयोग करना चाहिए. उन्होंने समाज के बच्चों की शैक्षणिक व पेशेवर सफलताओं की सराहना करते हुए जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की बात कही.



विकास कार्यों और सवालों पर मंत्री का रुख

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने दावा किया कि बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि, जब उनसे रानीगंज में पीडब्ल्यूडी की पार्किंग और बाईपास मार्ग के विलंब को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि नई सरकार को बने अभी 6 महीने ही हुए हैं, और पिछले 50 वर्षों के कार्यों पर सवाल उठना चाहिए. साथ ही, भारी बारिश के कारण पंजाबी मोड़ से सहेबग्सनज बाईपास निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात कही.रानीसाएर रोड की जर्जर हालत पर उन्होंने कहा कि कोई भी काम रातों-रात नहीं हो सकता, इसके लिए समय चाहिए.


कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद खैतान, राजेन्द्र चौधरी,बिष्णु सराफ, अरुण तोदी, शिव कुमार सारडा, प्रदीप बाजोरिया,अरविंद सिंघानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण