आसनसोल: छठ पूजा के अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छिन्नमस्ता पोखर घाट का राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पोखर घाट पर नवनिर्मित हाईमास्ट लाइट का भी उद्घाटन किया।
उल्लेखनीय है कि छिन्नमस्ता पोखर घाट की लंबे समय से मरम्मत और सौंदर्यीकरण नहीं हुआ था। इसके कारण छठ व्रतियों को पूजा के दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस वर्ष छठ पूजा से पहले मंत्री अग्निमित्रा पाल की पहल पर घाट का जीर्णोद्धार कराया गया।
घाट की मरम्मत और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था होने से छठ व्रतियों को पूजा के दौरान काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल पर प्रसन्नता जाहिर की।

0 टिप्पणियाँ