Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे भाजपा एससी के राज्य सभापति विश्वजीत विश्वास, पूजा-अर्चना कर कही विकास की बात

फोटो- भाजपा एस सी मोर्चा के राज्य सभापति विश्वजीत विस्वास श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करते हुवे



रानीगंज: बुधवार को रानीगंज स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के राज्य सभापति विश्वजीत विश्वास दर्शन के लिए पहुंचे. मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके पश्चात उन्होंने बाबा खाटू श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया.


दर्शन के बाद मीडिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए विश्वजीत विश्वास ने राज्य की वर्तमान स्थिति, उन्नति और सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचना बेहद जरूरी है.उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ कैसे मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों की समस्याओं के समाधान की रूपरेखा तैयार की जाएगी.


मंदिर दर्शन के इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रदेश स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इनमें मुख्य रूप से वेस्ट बंगाल स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर मनोज ओझा, शमशेर सिंह, आनंद साव, रवि केसरी, देवजीत खान, शताब्दी चटर्जी और कदम माझी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे. सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण