Slide 1 Slide 2 Slide 3

नवंबर क्रांति की याद में सीपीआईएम का विशाल जुलूस, साम्राज्यवाद व पूंजीवाद के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान



जामुड़िया: महान नवंबर क्रांति की ऐतिहासिक वर्षगांठ के अवसर पर सीपीआईएम अजय वेस्ट लोकल कमेटी की ओर से जामुड़िया बाजार से थाना मोड़ तक एक जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में बड़ी संख्या में वामपंथी समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता लाल झंडे के साथ शामिल हुए. जुलूस के दौरान साम्राज्यवादी और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ कड़ा संघर्ष तेज करने का पुरजोर आह्वान किया गया.


जुलूस के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड कलीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज पूंजीपति वर्ग मेहनतकश जनता का शोषण कर उनके अधिकार छीन रहा है. मजदूरों के हकों पर निरंतर हमले हो रहे हैं, ऐसे में सभी कामगारों और मेहनतकश वर्ग को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई को और तेज करने की आवश्यकता है.


पूर्व विधायक एवं राज्य कमेटी सदस्या कॉमरेड जहांनारा खान ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज की सरकारें किताबों और वैचारिक स्वतंत्रता से डरती हैं. देश और राज्य में पुस्तकों तथा प्रगतिशील विचारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, और वामपंथी ताकतें ऐसे हर कुप्रयास के खिलाफ लाल झंडे के बैनर तले डटकर आवाज बुलंद करती रहेंगी.


इस अवसर पर जिला नेतृत्व के वरिष्ठ नेता कॉमरेड तापस कवि ने भी विचार रखे. उन्होंने नवंबर क्रांति के ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों में इसके सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की.इस आयोजन के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, मजदूरों के अधिकारों और साम्राज्यवाद-पूंजीवाद के विरुद्ध जन-आंदोलन को और व्यापक बनाने का दृढ़ संदेश दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण