Slide 1 Slide 2 Slide 3

कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की रानीगंज शाखा में गोपाष्टमी पर सजी डिजिटल स्मारिका, मंत्री व विधायक ने की गौ सेवा की सराहना

स्मारिका का विमोचन करते मंत्री ,विधायक तथा संस्था के पदाधिकारी


रानीगंज: शहर के बीचों-बीच स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की रानीगंज शाखा (गौशाला) में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान डिजिटल स्मारिका का विमोचन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार और रानीगंज के विधायक पार्थो घोष ने स्मारिका का विमोचन किया.


इस अवसर पर गौशाला के सलाहकार ललित खैतान, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कालोटिया, अध्यक्ष राकेश तोदी और सचिव गोपाल खेरिया ने स्मारिका विमोचन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.कार्यक्रम के दौरान सचिव गोपाल खेरिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए गौशाला में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही मंगलवार को गोपाष्टमी मेले के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने, गुड़-रोटी खिलाने और तुलादान जैसी परंपराओं को निभाने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर संस्था के सलाहकार ललित खैतान ने मंत्री तथा विधायक से गौशाला में लावारिश तथा बिना फूड प्रदान करने वाली ठाठ गायों के रहने के लिए कम से कम 20 बीघा जमीन की मांग करते हए ज्ञापन सौंपा.



दान और गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य: मंत्री अजय पोद्दार

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया.उन्होंने कहा कि दान के बिना कोई भी सामाजिक कार्य पूर्ण नहीं हो सकता, लेकिन गौ सेवा करने वाले सच्चे सेवकों का महत्व सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में हर पूजा और यज्ञ 'पंचगव्य' (गौमूत्र, गोबर, दूध, दही और घी) के बिना अधूरा है. गोबर में साक्षात लक्ष्मी और गौ माता में तैंतीस देवी-देवताओं का वास माना गया है. उन्होंने समाज से अपनी परंपराओं को सहेजने और गौ ग्रास की भावना को निरंतर बनाए रखने की अपील की।



गाय हमारी मां है, संचालकों का प्रयास प्रशंसनीय: विधायक पार्थो घोष

विधायक पार्थो घोष ने गौ सेवा को सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि हम बचपन में मां का दूध और जीवनभर गाय का दूध पीकर जीवित रहते हैं, इसलिए गाय हमारी मां समान है.उन्होंने बिना मुनाफे के इतने सुंदर ढंग से रानीगंज जैसी घनी आबादी के बीच गौशाला का संचालन करने के लिए प्रबंध समिति की भूरी-भरी प्रशंसा की.


गौशाला के विस्तार और जमीन की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में जगह की कमी और वेस्टेड लैंड से जुड़े कानूनी मामलों के कारण अड़चनें आ रही हैं, जिनका समाधान ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण