Slide 1 Slide 2 Slide 3

मजदूरी वृद्धि, पीएफ और ईएसआई लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बांकुड़ा के आबकारी गोदाम के मजदूरों ने बीएमएस के बैनर तले की अनिश्चितकालीन हड़ताल



बांकुड़ा : मजदूरी में बढ़ोतरी, भविष्य निधि (पीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी बुनियादी सुविधाएं लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बांकुड़ा के आबकारी गोदाम में कार्यरत लोडिंग-अनलोडिंग मजदूरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के बैनर तले मजदूरों ने बांकुड़ा के श्यामदासपुर स्थित आबकारी गोदाम के मुख्य द्वार के सामने धरना-प्रदर्शन भी शुरू किया। इस हड़ताल के कारण गोदाम में माल की लोडिंग और अनलोडिंग का काम पूरी तरह ठप पड़ गया है।



क्या हैं मजदूरों की समस्याएं?

आबकारी गोदाम में माल उतारने और चढ़ाने का कार्य एक ठेका प्राप्त लॉजिस्टिक कंपनी के माध्यम से होता है। ठेका मजदूरों का आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें प्रति पेटी (बक्सा) मात्र 2 रुपये 40 पैसे की मजदूरी दी जाती है। इसके अलावा काम के घंटे भी तय नहीं हैं और कई बार उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक काम लिया जाता है।



मजदूरों का कहना है कि पीएफ, ईएसआई और अन्य सरकारी सुविधाओं से भी उन्हें पूरी तरह वंचित रखा गया है। इन समस्याओं के समाधान को लेकर मजदूरों ने संबंधित लॉजिस्टिक कंपनी के समक्ष कई बार गुहार लगाई। पूर्व में हुई द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन आज तक उन पर कोई अमल नहीं हुआ।


वादाखिलाफी से नाराज मजदूरों ने सुबह से ही काम का बहिष्कार कर गोदाम के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनरत मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण