कोलकाता, 11 नवंबर:
उत्तर कोलकाता स्थित एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके सोनागाछी में यौनकर्मियों के संगठन 'दुर्बार महिला समन्वय समिति' की ओर से भाई दूज (भाई फोंटा) का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में दमदम के विधायक अरिजीत बक्सी समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
समारोह के दौरान यौनकर्मियों ने आमंत्रित अतिथियों को अपने भाई के रूप में चंदन का तिलक लगाकर, धान और दूर्वा घास से फोंटा दिया तथा उनकी लंबी उम्र व सफलता की कामना की। जवाब में उपस्थित भाइयों ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद, प्यार और उपहार भेंट किए।
इस कार्यक्रम में समाज के अन्य वर्गों की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रसिद्ध टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने भी इस पारंपरिक उत्सव में शामिल होकर तिलक लगाने की रस्म निभाई।

0 टिप्पणियाँ