Slide 1 Slide 2 Slide 3

रील नहीं, रियल था भाईचारे का संघर्ष: 36 साल बाद महावीर की शहीद वेदी पर याद आया रानीगंज का काला अध्याय




रानीगंज: वर्ष 1774 में देश का पहला कोयला निकालने वाली रानीगंज की धरती पर 13 नवंबर 1989 की रात खदान इतिहास का सबसे काला और उज्ज्वल अध्याय लिखा गया था. सोमवार, 16 नवंबर को रानीगंज के बादामबागान स्थित परित्यक्त महावीर कोलियरी की शहीद वेदी पर 'खनन उद्धार दिवस' मनाया गया.इस दौरान कुनुस्टोरिया एरिया के अधिकारियों, प्रत्यक्षदर्शियों और खदान कर्मियों के परिजनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.




11 लाख गैलन पानी और ऐतिहासिक कैप्सूल रेस्क्यू

13 नवंबर 1989 की रात नारायणकुड़ी सीम में खदान की दीवार टूटने से लगभग 11 लाख गैलन पानी भर गया था. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 71 मजदूर अंदर फंस गए थे. कोल इंडिया के अतिरिक्त मुख्य खनन अभियंता सरदार जसवंत सिंह गिल के नेतृत्व में चलाए गए अदम्य साहस भरे अभियान के तहत, 380 फीट गहरे बोरहोल के जरिए लोहे के 'स्टील कैप्सूल' से 16 नवंबर की सुबह तक 65 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.इस वीरता के लिए सरदार गिल को 1991 में 'सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक' मिला था



सिनेमाई अतिशयोक्ति पर उठे सवाल

इस आयोजन का सबसे भावुक पल एक किशोरी का वह सवाल था, जिसमें उसने 'मिशन रानीगंज' फिल्म में दिखाए गए ड्रामे और वास्तविकता के फर्क पर सवाल उठाया. उस दौर की गवाह महिलाओं ने भी बताया कि उन 72 घंटों में कोई आपसी झगड़ा नहीं, बल्कि अद्भुत भाईचारा, मानवीय संवेदनाएं और सामूहिक प्रार्थना की ताकत थी.


आज महावीर कोलियरी भले ही परित्यक्त हो चुकी है, लेकिन ईसीएल की शहीद वेदी हमें यह संदेश देती है कि सुरक्षा और आपसी एकता से हर संकट से उबरा जा सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण