Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल ने जीता ‘क्वेस्ट क्विज़ 2026’ का खिताब, बने चैंपियन



रानीगंज:स्थानीय रानीगंज लायंस जे.डी.एम. चनानी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय की टीम ने ‘क्वेस्ट क्विज़ 2026’ (तृतीय ऑल बंगाल इंटर-स्कूल मेगा क्विज़ प्रतियोगिता) में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन (प्रथम पुरस्कार) का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गापुर क्लब समन्वय द्वारा किया गया था.


पश्चिम बंगाल के 250 से अधिक विद्यालयों की टीमों के बीच हुई इस कड़ी और रोमांचक प्रतिस्पर्धा में डीएवी रानीगंज के विद्यार्थियों ने अपनी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, बौद्धिक कौशल और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया. इस शानदार जीत के साथ विजेता टीम को 60,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया.


विद्यालय को यह गौरव दिलाने वाली इस विजयी टीम में हर्षित मस्कारा (कक्षा दसवीं), गांता सुहास (कक्षा नौवीं) और देबजीत नंदी (कक्षा छठी) शामिल रहे। इन मेधावी छात्रों की इस सफलता से पूरे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है.


विद्यालय की प्रधानाचार्या मंदिरा दे ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं. निस्संदेह, यह विजय विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक नया और स्वर्णिम अध्याय है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण