जे के नगर में अकेली रहने वाली महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, बेटी-बेटे का रो-रोकर बुरा हाल



रानीगंज, जेके नगर : जे के नगर कोलियरी क्वार्टर में अकेले रहने का फायदा उठाकर क्या 55 वर्षीय महिला की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गयी? रानीगंज के निमचा फांड़ी अंतर्गत जेके नगर कोलियरी से सटे बालको कंपनी के आवास में 55 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिलने के मामले में अब परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं.पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया योजनाबद्ध हत्या मानकर जांच कर रही है.



बेटी अपर्णा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो संदेश में रोते हुए मृतका की बेटी अपर्णा ने कहा कि जेके नगर में इससे पहले इतनी भयावह घटना कभी नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 55 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या की गयी. सिर पर रॉड जैसी किसी वस्तु से वार कर उनकी जान ली गयी.

अपर्णा ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या से पहले उनकी मां के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी.



जमीन को लेकर दबाव का आरोप

अपर्णा के अनुसार, उनकी मां का क्वार्टर सड़क किनारे अच्छी जगह पर स्थित था. उनका आरोप है कि अक्सर लोग वहां आकर जगह देने, दुकान बनाने के लिए जमीन देने या किराये पर देने की बात करते थे. यहां तक कि पार्टी कार्यालय बनाने के लिए भी जगह मांगी जाती थी, लेकिन उनकी मां हमेशा कहती थीं कि यह उनका घर है और वह यहीं रहेंगी.

मृतका के बेटे ने भी कहा कि उनकी मां की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी.घटना वाली रात भी उन्होंने अपनी मां से सामान्य रूप से बातचीत की थी. ऐसे में हत्या के पीछे जमीन को लेकर किसी तरह का विवाद या दबाव था या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है.



घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार रात को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल-2 विमान कुमार मिर्धा, रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर पार्थ घोष और निमचा फांड़ी की आईसी नासरीन सुल्ताना सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेरकर फोरेंसिक नमूने भी एकत्र किये गये.


परिवार ने सभी पड़ोसियों से पूछताछ करने, दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पुत्री अपर्णा ने कहा कि वह न्याय की मांग को लेकर रैली निकालना चाहती हैं और समाज के लोगों से साथ देने की अपील की है.


पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है. हत्या के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है घटना ने कोयलांचल क्षेत्र में अकेले रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिये हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त