Slide 1 Slide 2 Slide 3

बैरकपुर: नशे में धुत युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर को पीटा, गिरफ्तार



बैरकपुर, 23 अक्टूबर: बैरकपुर स्टेशन के पास ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित पुलिस अधिकारी का नाम राजेश चंद्र रॉय है।

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर राजेश बाबू स्टेशन संलग्न क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय एक नशे में धुत युवक अपनी चार पहिया गाड़ी से विभिन्न जगहों पर टक्कर मारते हुए तेजी से आ रहा था। खतरा बढ़ता देख सब-इंस्पेक्टर राजेश बाबू ने हिम्मत दिखाकर उस गाड़ी को रोका और आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पल्लव के रूप में हुई है।




पकड़े जाने पर नशे में धुत पल्लव ने सब-इंस्पेक्टर के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अन्य पुलिस टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और टीटागढ़ थाने ले गई। वहीं, घायल सब-इंस्पेक्टर राजेश बाबू को तुरंत इलाज के लिए बैरकपुर के बी.एन. बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने