कार्शियांग में 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सिलीगुड़ी के अभिषेक की मौत



सिलीगुड़ी। पूजा से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सिलीगुड़ी के 28 वर्षीय अभिषेक साहा की मौत हो गयी। रविवार रात कार्शियांग के रोहिणी रोड स्थित कार्गिल दारा इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। अभिषेक सिलीगुड़ी विधान मार्केट व्यवसायी समिति के सचिव बापी साहा के पुत्र थे।



जानकारी के अनुसार, अभिषेक रविवार को पांच दोस्तों के साथ कार से पहाड़ घूमने निकले थे। रात करीब 11 बजे कार्गिल दारा इलाके में अचानक वाहन का नियंत्रण खो गया और वह सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।



सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहले कार्शियांग ले जाया गया। बाद में सभी को सिलीगुड़ी के विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं, अन्य पांच घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है और माटीगाड़ा के पास एक सरकारी अस्पताल में उसका ऑपरेशन चल रहा है।


अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त