इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, 2 अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन का ऐलान



नई दिल्ली, बुधवार: इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद विपक्षी दलों ने लोकतंत्र बचाने के लिए 2 अक्टूबर से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का फैसला किया है। गठबंधन के नेताओं ने 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने का भी निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।



खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों की चोरी कर चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा, “हम सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। ममता जी और राहुल गांधी ने कई सुझाव दिए हैं।” उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगेंगे।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी नेता एकजुट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार में वोटों की चोरी कर जीत हासिल की है।


ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “ईवीएम मशीनों को जला दिया गया और हाइजैक किया गया। उन्होंने 92 लाख वोटों की चोरी की है।” उन्होंने चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों पर निशाना साधते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।


ममता बनर्जी ने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। विपक्षी दलों ने आगामी दिनों में देशभर में आंदोलन तेज करने और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाने का निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त