नैहाटी में आईएनटीटीयूसी नेता विष्णु अधिकारी को घर लाकर पुलिस ने की पुनः जांच



नैहाटी: नैहाटी के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस नेता विष्णु अधिकारी को पुलिस ने पुनः जांच के लिए उनके घर लाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस उन्हें नैहाटी नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 अंतर्गत तालपुकुर रोड के ओलाईचंडी तला इलाके स्थित उनके आवास पर लेकर पहुंची।



बताया गया कि गत 24 सितंबर की देर रात नैहाटी थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से विष्णु अधिकारी को गिरफ्तार कर नैहाटी लाया था। इसके बाद उन्हें बैरकपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर उन्हें सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।



पुलिस हिरासत के दौरान मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस विष्णु अधिकारी को उनके आवास पर लेकर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पुनः जांच की। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। पुलिस की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही।


हालांकि, पुनः जांच के दौरान पुलिस को क्या जानकारी मिली और किन बिंदुओं को लेकर जांच की गयी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद