तारातला निर्माणाधीन गोदाम हादसे में रानीगंज के श्रमिक नवीन सिंह की मौत, हाथ के टैटू से हुई पहचान; पत्नी ने लगाया लापरवाही का आरोप



रानीगंज- कोलकाता के तारातला स्थित निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में रानीगंज के निर्माण श्रमिक नवीन सिंह(40) की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद करीब एक दिन तक परिजन अस्पताल और हादसा स्थल के बीच भटकते रहे.आखिरकार एसएसकेएम अस्पताल के शवगृह में नवीन के दाहिने हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हो सकी. शव की पहचान होते ही पत्नी नेहा देवी और परिजन फूट-फूटकर रो पड़े,।



रानीगंज के लायकबाजार, लायक बांध निवासी नवीन सिंह बुधवार को हुए हादसे के बाद लापता हो गए थे. सूचना मिलते ही उनकी पत्नी नेहा देवी, बड़ा बेटा प्रिंस और भांजी सिमरन कोलकाता पहुंचे.परिजनों ने पूरी रात अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर नवीन की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.गुरुवार दोपहर अस्पताल लाए गए एक क्षत-विक्षत शव के हाथ पर बने टैटू को देखकर सिमरन ने अपने मामा की पहचान की.


नवीन की पत्नी नेहा देवी ने आरोप लगाया कि यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही का परिणाम है. उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने कमजोर ढांचे और नरम जमीन की जानकारी होने के बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी रखा गया. उन्होंने बताया कि नवीन अक्सर काम की खतरनाक परिस्थितियों का जिक्र करते थे और उन्होंने कई बार उन्हें नौकरी छोड़ने की सलाह भी दी थी.


नेहा देवी ने कहा कि नवीन ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे.अब वृद्ध ससुर और तीन नाबालिग बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है.उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग की ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके.


गुरुवार रात शव रानीगंज लाया गया और शुक्रवार सुबह दामोदर नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए उन्हें स्थानीय प्रशासन से दो हजार रुपये की सहायता मिली है. राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों की सहायता की घोषणा की गई है, जिसके जल्द लागू होने की उम्मीद परिवार जता रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर