अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले रानीगंज में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा



रानीगंज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व रानीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप और पतंजलि योग शिविर, हरिद्वार की रानीगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रॉबिन सेन स्टेडियम में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया.


योग प्रशिक्षक शुभम दास, डॉ. उमेश प्रसाद, मंजू प्रसाद और अशोक कुमार दत्ता ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया. प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से सही तरीके से योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकता है. उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि इन आसनों को घर पर किस प्रकार नियमित रूप से किया जा सकता है.



डॉ. मनोज कुमार ने विशेष रूप से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और प्राणायाम के माध्यम से तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे घर में दवाओं की आवश्यकता कम हो और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया जा सके.



शिविर में रानीगंज के वरिष्ठ नागरिक नथमल केडिया, पवन केजरीवाल, सुरेश जायसवाल तथा मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्य अशोक अरोड़ा, ललित झुनझुनवाला, गणेश साव, मनोज केशरी, बबलू सिंह सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास का लाभ उठाया. रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र आयोजित किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल