जमशेदपुर से बाराबनी का कोयला माफिया गिरफ्तार



बाराबनी: आखिरकार बाराबनी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात कोयला माफिया एमडी अकबर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में तेजी से फलने-फूलने वाला अकबर आलम लंबे समय से बाराबनी के लिए सिरदर्द बना हुआ था।


स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, एमडी अकबर आलम का क्षेत्र में इतना दबदबा था कि वह दिन के उजाले में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके घरों से उठाकर ले जाता था और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस तरह की घटनाएं कई बार सुर्खियां भी बन चुकी हैं। एमडी अकबर आलम की चर्चा उसके गौरंडीह से अलीपुर रोड पर स्थित आलीशान 'राजमहल' जैसी इमारत को लेकर भी होती है। यह महल करोड़ों की लागत से बना बताया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि आखिर एक कोयला माफिया के पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई? उन्होंने इस पूरे मामले की ईडी और सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।


बाराबनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडी अकबर आलम को टाटा जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अपने साथ बाराबनी ले आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस शुक्रवार आरोपी को आसनसोल कोर्ट में पेश करेगी। और पुलिस हिरासत की अपील करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल