सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रानीगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, 250 धावकों ने लिया हिस्सा



रानीगंज : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रानीगंज थाना की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीपी विमान कुमार मिर्धा और रानीगंज थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार की मौजूदगी में गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।



चार किलोमीटर लंबी यह दौड़ रानीगंज थाना से शुरू होकर दालपट्टी मोड़, इतवारी मोड़, एनएसबी रोड और सीआर रोड से होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। प्रतियोगिता के संचालन में रानीगंज रेफरी संगठन के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।



प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 170 और महिला वर्ग की 80 प्रतिभागियों समेत कुल 250 धावकों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स कोच रवि कुमार राउत ने 10 मिनट 4 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। किशन कुमार सिंह दूसरे और काजोड़ा के विक्की रवानी तीसरे स्थान पर रहे।



महिला वर्ग में पांडेश्वर की आशिका हांसदा ने 14 मिनट 4 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। साहेबगंज की श्रेयशी दत्ता दूसरे और दुर्गापुर की ऋषिका घोष तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन