Slide 1 Slide 2 Slide 3

हावड़ा स्टेशन पर चला बुलडोजर! अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आरपीएफ (RPF) का मेगा अभियान



कोलकाता/हावड़ा: लंबे समय से हावड़ा स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर डाला, ठेला और गुमटियां लगाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। इस वजह से रोजाना लाखों रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और आवाजाही का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता था। आखिरकार, यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए रेल प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है! आज सुबह से ही हावड़ा स्टेशन और उसके आस-पास के इलाकों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आरपीएफ ने एक विशाल अभियान शुरू किया।




अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने लाउडस्पीकर (मायकिंग) के जरिए सख्त चेतावनी दी। साफ शब्दों में कहा गया, "जो यात्री हैं, वे स्टेशन के भीतर जाएं। जिन्हें बस पकड़नी है, वे बस पकड़ें। यहां कोई नाटक नहीं हो रहा है। आप लोग कृपया अपना-अपना काम करें और प्रशासन को अपना काम करने दें।"


चेतावनी खत्म होते ही इलाके में बुलडोजर उतार दिए गए और एक-एक करके कई अवैध गुमटियों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। रेल यात्रियों को राहत देने के लिए प्रशासन के इस कड़े कदम की आम जनता जमकर सराहना कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने