बंगाल में 'केसरिया' सूर्योदय: शुभेंदु मुख्यमंत्री और बिजन विधायक बने, जामुड़िया में भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव



जामुड़िया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत और राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पूरे प्रदेश सहित कोयलांचल में भारी उत्साह का माहौल है. शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने और अग्निमित्र पाल, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तिनिया तथा खुदीराम टुडू जैसे कद्दावर नेताओं के मंत्री बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर है.



बोगड़ा कॉलोनी में महिलाओं ने खिलाई 'मोदी वाली' झालमुढ़ी

आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो-1 के अंतर्गत बोगड़ा कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केसरिया अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.इस उत्सव की खास बात महिलाओं की भागीदारी रही. स्थानीय महिलाओं ने विशेष रूप से झालमुढ़ी बनाकर लोगों को खिलाई.



इस दौरान महिलाओं ने तंज कसते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में झालमुढ़ी खाई थी, लेकिन इसकी 'झाल' (तीखापन) निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लग रही है.बंगाल की जनता को तृणमूल कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति मिल गई है और इसी आजादी का जश्न हम मना रहे हैं.



वहीं, वार्ड संख्या 11 के श्रीपुर तीन पटिया में भाजपा जिला कमेटी सदस्य सुनील सिंह के नेतृत्व में विजय उत्सव का आयोजन किया गया. यहाँ बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया. सुनील सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बंगाल की जनता की जीत है.



विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में होगा विकास

जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सुनील सिंह ने कहा की जामुड़िया की जनता धन्यवाद की पात्र है जिन्होंने डॉ. बिजन मुखर्जी को भारी मतों से विजयी बनाया.क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.जनता ने जिस उम्मीद और मान-सम्मान के साथ भाजपा को समर्थन दिया है, उस भरोसे को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।

इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी, युवा कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए नई सरकार का स्वागत किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात