मतगणना से पहले मौसम का अलर्ट: दक्षिण बंगाल में कालबैशाखी का कहर, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी



कोलकाता, रविवार: मतगणना से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में मौसम ने करवट ले ली है। अलीपुर मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक सौरिश बंद्योपाध्याय के अनुसार, सोमवार को राज्य के कई जिलों में कालबैशाखी तूफान और भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद झड़-बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। हुगली, पूर्व बर्धमान और उत्तर 24 परगना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम बर्धमान, बांकाुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तरी बंगाल में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मालदा जिले में कालबैशाखी का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जबकि जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग से लेकर मालदा तक सभी जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटीय इलाकों में 5 मई तक समुद्र में जाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान समुद्र उथल-पुथल रहेगा और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रविवार से मंगलवार तक पूरे राज्य में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। हालांकि बुधवार से इसकी तीव्रता में कमी आएगी, लेकिन छिटपुट रूप से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात