रानीगंज में ट्रैफिक विभाग का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई



रानीगंज: शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रानीगंज ट्रैफिक विभाग ने मंगलवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बस और टोटो का परिचालन करने वाले चालकों के खिलाफ चालान काटे गए, वहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों को भी हटाया गया.


गौरतलब है कि एक दिन पहले ट्रैफिक विभाग की ओर से शहर के विभिन्न मोड़, बस स्टैंड और बरो कार्यालय के सामने माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई थी. बस चालकों को निर्देश दिया गया था कि वे निर्धारित स्टॉपेज के अलावा कहीं भी यात्रियों को न चढ़ाएं और न उतारें. साथ ही टोटो चालकों को भी सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई थी.


मंगलवार को ट्रैफिक विभाग केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़कों पर उतरकर नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की. फुटपाथ और सड़क किनारे अवैध रूप से बाइक खड़ी करने वालों के खिलाफ भी चालान काटे गए. इसके अलावा फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को सख्त चेतावनी दी गई.


ट्रैफिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बस चालकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे बस स्टैंड छोड़ने के बाद बीच सड़क पर रुककर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने से बचें, ताकि यातायात बाधित न हो.


स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन की इस सख्ती से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. वहीं, पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात