नई दिल्ली, (पीबी टीवी): इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के एक निदेशक विनेश चांदेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बीते 2 अप्रैल को ED ने विनेश चांदेल के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी, जहां कथित तौर पर अनैतिक वित्तीय लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले थे। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में I-PAC के दो अन्य पदाधिकारियों को भी ED ने तत्काल तलब किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रतिक जैन और ऋषि राय सिंह ने रातोंरात अदालत का रुख किया है।
ED पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


0 टिप्पणियाँ