रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी घोषित: जुगल गुप्ता बने अध्यक्ष, शरद कनोडिया को मिली सचिव की कमान तो कोषाध्यक्ष राजेश गनेडिवाल



रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आगामी दो वर्षों (सत्र 2026-28) के लिए नई कमेटी का विधिवत गठन किया गया. इस बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चैंबर के संविधान का पालन करते हुए कुल 31 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया.



नई कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी

चैंबर की नई टीम में अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को जगह दी गई है.इस नई कमेटी में प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी गई है,जिनमें अध्यक्ष जुगल गुप्ता,सचि शरद कानोडिया,कोषाध्यक्ष राजेश गनेड़ीवाला,चेयरमैन रोहित खेतान (निवर्तमान अध्यक्ष),कार्यकारी अध्यक्ष: मनोज केशरी,उपाध्यक्ष: अनिल लुहारूवाला, अरुमोय कुंडू तथा अजित कयाल बनाये गए.




चयन प्रक्रिया और संविधान का पालन

बैठक के पश्चात आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष और नवनियुक्त चेयरमैन रोहित खेतान ने बताया कि संस्था के संविधान के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष में नई कमेटी का गठन अनिवार्य है.उन्होंने कहा चैंबर के सदस्यों ने आपसी रजामंदी कर इस कार्यकारिणी का चुनाव किया है. इस बार कमेटी में कुछ नए सदस्यों को भी जोड़ा गया है, जो नई ऊर्जा के साथ व्यवसायियों के हितों के लिए कार्य करेंगे.



सामाजिक और प्रशासनिक सरोकारों पर जोर

नवनियुक्त अध्यक्ष जुगल गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया.उन्होंने कहा कि रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स का कार्य केवल व्यवसायी हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाना भी है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि किसी सदस्य या व्यवसायी को प्रशासनिक स्तर पर कोई समस्या आती है, तो चैंबर संबंधित विभागों के साथ पत्र व्यवहार, बैठकें और आवश्यक दबाव बनाकर उन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की पूरी चेष्टा करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात