रानीगंज के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा से यौन उत्पीड़न, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार



रानीगंज- अशोक पल्ली फ्री प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को उस वक्त मानवता तार-तार हो गई, जब एक शिक्षक पर तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा.इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया.


शिक्षक की शर्मनाक करतूत, भड़का जन-आक्रोश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल के ही शिक्षक प्रशांतो खां पर मासूम बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न का आरोप है . जैसे ही पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे अशोक पल्ली इलाके में फैल गई. स्थानीय निवासी और सैकड़ों की संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका घेराव कर लिया. उत्तेजित भीड़ आरोपी को अपने हवाले करने और उसे मौके पर ही कड़ी सजा देने की मांग कर रही थी.


पुलिस की कार्रवाई और आरोपी हिरासत में

स्थिति को बेकाबू होते देख रानीगंज थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची. आक्रोशित भीड़ आरोपी शिक्षक पर हमले की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ के बीच से प्रशांतो खां को सुरक्षित निकाल कर हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.


'समाज के लिए कलंक है ऐसा आचरण'

स्कूल के टीचर-इन-चार्ज देवब्रत रूज ने इस घटना पर गहरा दुख और कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज स्कूल परिसर के भीतर जो कुछ भी हुआ है, वह अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है.एक शिक्षक का ऐसा आचरण पूरे समाज और शिक्षा जगत के लिए कलंक है.हमने प्रशासन से मांग की है कि इस 'भेड़िये' को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके.


सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि अगर बच्चे 'शिक्षा के मंदिर' में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो उन्हें कहां भेजा जाए? इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए स्कूल के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात