जामुड़िया: चुरुलिया के हाटतल्ला में गुरुवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद शताब्दी राय उपस्थित रहीं.
भाजपा पर प्रहार और विकास का दांव
जनता को संबोधित करते हुए शताब्दी राय ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, वे असल में लोगों के जज्बातों से खेलते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य में निशुल्क शिक्षा, राशन, 'लखी भंडार' और किसान भत्ता जैसी योजनाओं के जरिए हर घर तक विकास पहुँचाया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता केवल चुनाव में दिखते हैं, जबकि टीएमसी हर समय जनता के साथ खड़ी रहती है.
इस अवसर पर जिला सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, सुब्रतो अधिकारी, बोरो चैयरमेन शेख शानदार, प्रेमपाल सिंह, ब्रजोनरायन राय, इन्द्र बाध्यकर, लतीफा काजी, मिरदुल चक्रवर्ती, राखी कर्मकार, प्रदीप मुखर्जी और शेख असरफ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ