अंतिम क्षणों के प्रचार में तृणमूल कांग्रेस का 'सॉयल टेस्ट'; बांकुडा में अनूप मंडल का शक्ति प्रदर्शन


बांकुडा-चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को बांकुडा विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अनूप मंडल के चेहरे पर भारी आत्मविश्वास और चौड़ी मुस्कान दिखाई दी। बांकुडा के सांसद और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने शहर की सड़कों पर पदयात्रा निकाली और चुनावी मैदान में हलचल पैदा कर दी।


 यह पदयात्रा बांकुडा के तामलीबांध से शुरू हुई, जिसके बाद उम्मीदवार ने पूरे बांकुडा शहर का पैदल भ्रमण किया। प्रचार के दौरान शंखध्वनि और 'उलुध्वनि' (पारंपरिक मंगल ध्वनि) के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। अनूप मंडल ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि क्षेत्र का 'सॉयल टेस्ट' (जमीनी हकीकत की परख) पहले ही किया जा चुका है।जनता पूरी तरह से तृणमूल कांग्रेस के साथ है और हमारी जीत सुनिश्चित है.प्रचार के आखिरी घंटों में TMC ने बांकुडा की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे इस चुनावी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन