लोकतंत्र का महापर्व: पश्चिम बर्दवान की 9 सीटों पर कल मतदान, मंगलपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना

रानीगंज के एसकेएस पब्लिक स्कूल में बना डीसीआरसी सेंटर, सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट का वितरण



रानीगंज: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत कल होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है,. कल राज्य की 152 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी कड़ी में पश्चिम बर्दवान जिले की 9 विधानसभा सीटों पर भी कल वोट डाले जाएंगे. तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए आज रानीगंज के मंगलपुर स्थित एसकेएस पब्लिक स्कूल में बनाए गए डीसीआरसी से चुनावी सामग्रियों का वितरण किया गया.



सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुबह से ही पांडवेश्वर और रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का जमावड़ा मंगलपुर में लगने लगा था. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम देखे गए.पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की निगरानी में मतदान कर्मियों को ईवीएम , वीवीपैट और चुनाव से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए. सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान कर्मियों को उनके संबंधित बूथों की जानकारी दी गई और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया.



व्यवस्था पर संतोष, लेकिन प्रशिक्षण और इंटरनेट को लेकर उलझन

मैदान में तैनात मतदान कर्मियों ने चुनाव आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं, जैसे सौचालय, पानी और अन्य सुविधाओं पर संतोष जताया. हालांकि, कुछ कर्मियों ने प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी और जमीनी हकीकत में अंतर होने की बात कही।

एक मतदान कर्मी ने बताया, "प्रशिक्षण के समय हमें कहा गया था कि कुछ लिफाफे सील बंद आएंगे और कुछ खुले, लेकिन जब हम यहां अधिकारियों से स्पष्ट जानकारी मांग रहे हैं, तो कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा. ऐसे में हम अपने पुराने अनुभवों के आधार पर ही काम कर रहे हैं.



स्लो इंटरनेट बनी बड़ी चुनौती

तैयारियों के बीच सबसे बड़ी समस्या इंटरनेट की सुस्त रफ्तार के रूप में सामने आई है. मतदान कर्मियों ने शिकायत की कि नेट काफी स्लो है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हर 2 घंटे में आंकड़ों को अपडेट करना अनिवार्य है, लेकिन इंटरनेट की खराब कनेक्टिविटी के कारण इन आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने में काफी समय और मेहनत लग रही है.


तमाम चुनौतियों के बावजूद, प्रशासन का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अब कल जनता के फैसले की बारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात