रानीगंज के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: श्याम मेटालिक्स ने शुरू किया फुटबॉल स्कूल, अर्जुन अवॉर्डी दीपक मंडल देंगे ट्रेनिंग



रानीगंज: रानीगंज औद्योगिक क्षेत्र के युवा फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन खबर है. श्याम मेटालिक्स ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 'श्याम मेटालिक्स फुटबॉल स्कूल' की शुरुआत करने की घोषणा की है.यह 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक नॉन-रेजिडेंशियल ग्रासरूट कोचिंग प्रोग्राम होगा.


प्रोफेशनल ट्रेनिंग का नया ठिकाना

श्याम मेटालिक्स के एसोसिएट प्रेसिडेंट और प्लांट हेड, श्री एस.के. मैती ने इस पहल की घोषणा करते हुए बताया कि इस प्रोग्राम का संचालन रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में और स्टेडियम कमेटी के सहयोग से किया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि इस स्कूल की कमान अर्जुन अवॉर्डी और भारतीय टीम के पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉलर दीपक कुमार मंडल के हाथों में होगी. वे मुख्य प्रशिक्षक के रूप में युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल के गुर सिखाएंगे.


स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

इस पहल का स्वागत करते हुए रानीगंज रॉबिन सेन स्टेडियम कमेटी के अध्यक्ष रानीगंज बोरो चेयरमैन मोजम्मेल शहजादा और सचिव विश्वनाथ बनर्जी ने कहा की रानीगंज में लंबे समय से एक अच्छे फुटबॉल कोचिंग कैंप की कमी महसूस की जा रही थी. दीपक मंडल जैसे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर से प्रशिक्षण मिलने से निश्चित रूप से इस अंचल से बेहतरीन फुटबॉलर निकलेंगे.


लक्ष्य: ग्रासरूट स्तर पर मजबूती

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल के इंडस्ट्रियल बेल्ट में ग्रासरूट फुटबॉल इकोसिस्टम को मजबूत करना है. श्याम मेटालिक्स का विजन एक ऐसा स्ट्रक्चर्ड प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहाँ टैलेंटेड बच्चों को कम उम्र में ही प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिल सके.इससे न केवल स्थानीय स्तर पर खेल का विकास होगा, बल्कि भविष्य के लिए प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी भी तैयार होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात