महज ₹400 के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट



मयूरभंज (ओडिशा) | पीबी टीवी: ओडिशा के मयूरभंज जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोरदा थाना क्षेत्र के हल्दीपाल पंचायत अंतर्गत लाडडीही गांव में एक बेटे ने चंद रुपयों के विवाद में अपने ही पिता की नृशंस हत्या कर दी। नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया और समाज के सामने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



₹400 न देने पर बरपाया कहर

मृतक की पहचान गोविंद मरांडी के रूप में हुई है। घटना की चश्मदीद और मृतक की बेटी के अनुसार, आरोपी बेटा मधु मरांडी शराब का बुरी तरह आदी था। बुधवार को मधु ने अपने पिता से शराब के लिए 400 रुपये की मांग की। जब पिता ने आर्थिक असमर्थता जताई, तो विवाद इतना बढ़ गया कि मधु ने अपना आपा खो दिया।



लोहे की रॉड और लाठी से किया हमला

आक्रोशित बेटे ने अपने ही पिता पर बांस की लाठी और लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। हमला इतना प्राणघातक था कि गोविंद मराण्डी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते, तब तक गोविंद की मृत्यु हो चुकी थी।


पुलिस की कार्रवाई और वैज्ञानिक जांच

घटना की सूचना मिलते ही मोरदा थाना के पुलिस अधिकारी भीमसेन मल्लिक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मधु मारंडी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एक वैज्ञानिक दल भी बुलाया गया.

भीमसेन मल्लिक ने बताया कि आरोपी हिरासत में है और गहन पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


बढ़ते अपराध और नशे का जाल

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती नशे की लत युवाओं को इस कदर अंधा बना रही है कि वे खून के रिश्तों का भी लिहाज नहीं रख रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा