नेशनल हाईवे 14 पर रफ्तार का कहर: बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो और 3 बाइकों को रौंदा; कुनुस्तोरिया में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन



जामुड़िया - नेशनल हाईवे-14 स्थित कुनुस्तोरिया क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जमकर तांडव मचाया. एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.हादसे के बाद भड़के स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


क्रमवार टक्कर से मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जामुड़िया थाना अंतर्गत कुनुस्तोरिया क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सबसे पहले आगे चल रही एक स्कॉर्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी .टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने रास्ते में खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.


बाल-बाल बचीं कीमती जानें राहत की बात यह रही कि इस सिलसिलेवार टक्कर के बावजूद किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई. मोटरसाइकिल सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुँचा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महज संयोग था कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, वरना हादसा बेहद भयावह हो सकता था. घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रेलर को हालांकि केंदा फाड़ी पुलिस ने जब्त कर लिया.


सड़क जाम कर जताया विरोध, डंपरों पर रोक की मांग हादसे से गुस्साए ग्रामीण और स्थानीय निवासी सड़कों पर उतर आए और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डंपर और अन्य भारी वाहन इस मार्ग पर अत्यधिक गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं. पुलिस और परिवहन विभाग इन तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने में विफल रहा है. प्रदर्शन कारी रमेश राउत ने बताया कि इस सड़क पर डंपर ट्रकों की रफ्तार मौत को दावत देती है.जब तक प्रशासन भारी वाहनों की आवाजाही के लिए ठोस नियम और सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं करता, हम चुप नहीं बैठेंगे.


पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुला जाम

घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और उत्तेजित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। करीब एक घंटे के व्यवधान के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद