अवैध मिट्टी के वाहन ने दो युवकों को कुचला, माटिया थाना IC को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ी भाजपा





बसीरहाट, पश्चिम बंगाल , पीबी टीवी  | पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के माटिया थाना अंतर्गत राजापुर इलाके में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। मिट्टी लदे एक अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली (टॉली) की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखा जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात राजापुर चांपापुकुर क्षेत्र के दो युवक अकीपुर की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित मिट्टी की ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष कासिम अली ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

कासिम अली का आरोप है कि इलाके में अवैध मिट्टी का कारोबार पुलिस की नाक के नीचे फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा, "पुलिस की मिलीभगत और शह के कारण ही ये अवैध मिट्टी की गाड़ियां 'यमदूत' बनकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही से की गई हत्या है।"भाजपा नेता ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए माटिया थाने के आईसी (IC) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अवैध वाहनों पर लगाम नहीं लगाई गई और दोषियों को सजा नहीं मिली, तो भाजपा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है और मामले की जांच जारी है।

बाइट:कासिम अली (उपाध्यक्ष, राज्य भाजपा अल्पसंख्यक सेल)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात