पानी को तरसे आमरासोता के लोग, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर किया चक्का जाम

6 महीने से पेयजल आपूर्ति ठप, आसनसोल नगर निगम के खिलाफ फूटा स्थानीय निवासियों का गुस्सा




रानीगंज-रानीगंज के वार्ड नंबर 34 स्थित आमरासोता इलाके में पिछले छह-सात महीनों से जारी गंभीर पेयजल संकट ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया.पीने के पानी की किल्लत से त्रस्त स्थानीय ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ फाड़ी क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 पर हाथों में हाथ डालकर 'मानव श्रृंखला' बनाई और सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया.



कामकाज छोड़ पानी ढोने को मजबूर युवा

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. स्थिति इतनी विकट है कि लोगों को पीने का पानी लाने के लिए साइकिलों और वाहनों के जरिए वार्ड के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है. प्रदर्शन में शामिल स्थानीय सुखेन बाउरी ने बताया कि उन्हें अपना जरूरी कामकाज और दिहाड़ी छोड़कर दिन भर पानी का इंतजाम करना पड़ता है, इसके बावजूद परिवार की जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता. वहीं उन्होंने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए हाईवे पर बम्पर बनाने की मांग किया.



आंदोलनकारियों ने आसनसोल नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि यह क्षेत्र निगम के अंतर्गत आने के बावजूद प्रशासन अब तक सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित क्यों नहीं कर पाया है. स्थानीय नीना बाउरी का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ आश्वासन नहीं, समाधान चाहते हैं. जब तक वार्ड पार्षद और निगम प्रशासन पानी की नियमित आपूर्ति के लिए कोई ठोस लिखित गारंटी नहीं देते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा.



यातायात बाधित, पुलिस मौके पर तैनात

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस बल और स्थानीय पार्षद ज्योति सिंह मौके पर पहुँचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. वार्ड पार्षद ने कहा कि पीएचई पाइप लाइन खराब होने के कारण कई माह से जलापूर्ति की समस्या है,हालांकि दो टैंकर से पानी दिए जाने पर भी पूरी तरह से समस्या नहीं मिट रही है,जल्दी ही इसका समाधान कर ली जाएगी.स्थाई समाधान का आश्वाशन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात