चार्टर्ड अकाउंटेंट मंटू सुल्तानिया ने थामा भाजपा का दामन, विकास को बताया मुख्य लक्ष्य

जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता; बोले- विकास के मामले में पिछड़ गया है ऐतिहासिक शहर रानीगंज



रानीगंज: रानीगंज शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट मंटू सुल्तानिया रविवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. रानीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य ने उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया.


"रानीगंज के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प"

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंटू सुल्तानिया ने कहा कि रानीगंज एक ऐतिहासिक शहर है, लेकिन दुर्भाग्यवश जिस गति से इसका विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ.उन्होंने कहा, "शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं और औद्योगीकरण के मामले में रानीगंज आज भी काफी पीछे है. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा है, उसी तरह भाजपा ही रानीगंज के विकास को सही दिशा और गति दे सकती है.रानीगंज की अपार संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ही मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.


समाज का जागरूक वर्ग भाजपा के साथ: देबतनु भट्टाचार्य

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य ने मंटू सुल्तानिया का स्वागत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अब परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है. समाज के शिक्षित, जागरूक और बुनियादी स्तर पर काम करने वाले लोग तेजी से भाजपा से जुड़ रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में छात्र, युवा और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. राष्ट्र निर्माण का वास्तविक कार्य केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए हर वर्ग का समर्थन पार्टी को मिल रहा है.


मंटू सुल्तानिया के पार्टी में शामिल होने के अवसर पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शमशेर सिंह (अध्यक्ष, रानीगंज मंडल–1),अपूर्ब हाजरा (जिला महासचिव),अरिजीत रॉय (जिला महासचिव) केशव पोद्दार (वरिष्ठ नेता) बादशाह चटर्जी (जिला सचिव) मौजूद थे.


रानीगंज भाजपा के नेताओं ने मंटू सुल्तानिया के पार्टी में आने को संगठन के लिए एक बड़ी मजबूती बताया. उनका मानना है कि एक पेशेवर और अनुभवी व्यक्तित्व के जुड़ने से पार्टी को भविष्य की रणनीतियों में लाभ मिलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता