बीरभूम में तृणमूल बूथ अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या, दो घायल — इलाके में तनाव



बीरभूम (पीबी टीवी):बीरभूम जिले के नानूर थाना क्षेत्र के पाती सारा गांव में बड़े राजनीतिक हड़कंप की  घटना  सामने आई। आरोप है कि तृणमूल  कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष दोलोन थान्डार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना में दो और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बचाकर मंगलकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत बूथ अध्यक्ष के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक दोलोन थान्डार को काजल शेख गुट का समर्थक माना जाता था। इसी गुटीय विवाद से हत्या हुई या नहीं—इस पहलू पर अब पुलिस विशेष ध्यान दे रही है।

घटना के बाद नानूर थाना पुलिस की बड़ी फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है और इलाके में तनावपूर्ण माहौल कायम है।


प्राथमिक जांच का अनुमान

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई है कि गांव में आयोजित अन्नपूर्णा पूजा के चंदा वसूली को लेकर विवाद हुआ था, और उसी के जेर में यह हत्या हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन