रानीगंज में गूंजी राम नाम की महिमा: डॉ. कुमार विश्वास ने 'अपने-अपने राम' के माध्यम से युवाओं को दे रहे मर्यादा की सीख




रानीगंज : रानीगंज के सियारसोल राजबाड़ी मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव 'अपने-अपने राम' का भव्य शुभारंभ हुआ.संस्कार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि और राम कथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी जादुई वाणी और संगीत के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन दर्शन को श्रोताओं तक पहुँचा रहे है.


महापुरुषों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, प्रमुख उद्योगपति राम कुमार सारडा और महेंद्र सराफ ने दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजन स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कथा के बीच -बीच में जय श्री राम के उद्घोष से पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया.


इस अवसर पर स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि आज के दौर में डॉ. कुमार विश्वास भगवान राम के जीवन के उन अनछुए पहलुओं को समाज के सामने ला रहे हैं, जिनसे वर्तमान पीढ़ी अनजान है. उन्होंने कहा, "यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।.भगवान राम के आदर्शों को विस्तार से जानकर युवा पीढ़ी जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर पाएगी।.


डॉ. कुमार विश्वास: 'संशय का समाधान हैं राम'

कथा के प्रथम दिन डॉ. कुमार विश्वास ने संशय और श्रद्धा के संबंधों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कलियुग में मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसके मन का संशय है, जो उसे भीतर तक अशांत रखता है. राम नाम की शक्ति इस संशय को मिटाने में सक्षम है.



अत्यंत सरल और मर्मस्पर्शी उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कीअगर हम घर में किसी प्राणी को भी पालते हैं, तो वह प्रेम और अधिकार से हमसे जुड़ जाता है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम तो हम सबके मालिक हैं। हमें उनके दर्शन से प्रसन्न होने का जितना अधिकार है, उतना ही अधिकार उनसे नाराज होने का भी है. यह भक्त और भगवान का वह अनूठा रिश्ता है, जिसे स्वयं राम ने हमें दिया है."


इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में संस्कार फाउंडेशन के ट्रस्टी अध्यक्ष प्रदीप सराफ, सचिव दशरथ प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जुगल प्रसाद गुप्ता, पवन केजरीवाल, दीपक तोदी, महेंद्र शर्मा, प्रदीप बाजोरिया, राहुल अग्रवाल और श्रीवर्धन सराफ समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन और आयोजकों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन