भाजपा ने फूंका 2026 का चुनावी बिगुल,रानीगंज विधानसभा कार्यालय का पुनः उद्घाटन



रानीगंज-पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी है. इसी क्रम में रविवार को रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल के समीप भाजपा के नए विधानसभा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया.ज्ञात हो कि पूर्व में भी यह भाजपा कार्यालय था,पर कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया था. पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यालय का शुभारंभ किया.


सम्मान और सांगठनिक चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यकर्ता गोपाल पारिक द्वारा की गई पूजा से हुई. इसके पश्चात पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल ने जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आगामी चुनाव की रणनीति और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई.


2021 की हार से सीखा सबक: देवतनु भट्टाचार्य

उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा, "2021 के चुनाव में हम महज 3000 वोटों से पिछड़ गए थे, क्योंकि तब हम ग्रामीण क्षेत्रों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाए थे,लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है.हमारा संगठन पहले से कहीं अधिक मजबूत है. उन्होंने विश्वास जताया कि रानीगंज की जनता परिवर्तन चाहती है और 2026 में यहाँ भाजपा की जीत निश्चित है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोगुने उत्साह के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान किया.


"भाजपा सत्ता में नहीं आई तो बंगाल बन जाएगा बांग्लादेश": राजेश मंडल

पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला कमेटी सदस्य राजेश मंडल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे जिले में रानीगंज विधानसभा ही वह पहली जगह है जहाँ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ है. उन्होंने कहा, "रानीगंज जैसा ऐतिहासिक शहर आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आंसू बहा रहा है, लेकिन सत्ता पक्ष को इसकी परवाह नहीं. अगर इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आई, तो पश्चिम बंगाल बहुत जल्द बांग्लादेश बन जाएगा."


वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजेश मंडल ने सकारात्मक रुख अपनाया. उन्होंने कहा, "जैसे दीपावली में घर की सफाई करते समय थोड़ी धूल उड़ती है और परेशानी होती है, वैसे ही देश और बंगाल की शोभा बढ़ाने के लिए यह 'सफाई' (प्रक्रिया) चल रही है.जनता इस छोटी सी तकलीफ को खुशी-खुशी सहने के लिए तैयार है क्योंकि अंततः लाभ उन्हीं का होगा.


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, जयन्त मिश्रा, मंडल 2, 3 और 4 के अध्यक्षगण, आशा शर्मा, दिनेश सोनी, रवि केशरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता