बिहार विजय के जश्न में डूबा रानीगंज, भाजपा ने निकाला विशाल जुलूस; 2026 में बंगाल जीत का दावा



रानीगंज: बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत हासिल होने और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की खुशी में रानीगंज में विजय जुलूस निकाला गया.

भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विजय जुलूस की शुरुआत डॉल्फिन मैदान से हुई, जो बड़ा बाजार, सी.आर. रोड और इतवारी मोड़ होते हुए वापस डॉल्फिन मैदान पर आकर समाप्त हुआ. कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े, भगवा अबीर लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और गाजे-बाजे के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई.


सुशासन और मोदी के नेतृत्व की जीत

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा को यह प्रचंड जीत हासिल हुई है और एनडीए की सत्ता में वापसी हुई है.उन्होंने इस जीत को 'सुशासन की जीत' बताया.


उन्होंने कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा पूरे देश के लोगों की जा रही सेवा का ही प्रतिफल है."


श्री सिंह ने आगे कहा कि बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी 2026 के विधानसभा चुनाव में ऐसे ही नतीजे आएंगे. उन्होंने दावा किया कि 2026 में बंगाल में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल होगी.


टीएमसी नेता कुणाल घोष के कुछ बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शमशेर सिंह ने उनके ब बयानों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने कहा कि कुणाल घोष वही व्यक्ति हैं जिन्होंने एक समय सार्वजनिक रूप से कहा था कि नारदा-शारदा घोटाले में सबसे ज्यादा फायदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहुंचा है. इसलिए, समय के साथ अपनी स्थिति बदलने वाले व्यक्ति के बयानों पर टिप्पणी करने की उन्हें कोई आवश्यकता नहीं है.


जुलूस में मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह (मंडल 1 अध्यक्ष), रानीगंज भाजपा प्रभारी आशा शर्मा, मंडल 4 के अध्यक्ष दिनेश सोनी, तुषार क्रांति बनर्जी, सुनील साव, जैकी भदानी, देवी शर्मा, रवि केशरी सह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता