Slide 1 Slide 2 Slide 3

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकजुटता का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 'एक भारत आत्मनिर्भर भारत' के नारे के साथ निकाली गई भव्य यात्रा



जामुड़िया: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के खास केंदा इलाके में "एकता यात्रा" का आयोजन किया गया.देश को एकजुट करने में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए, यह यात्रा "एक भारत आत्मनिर्भर भारत" के नारे के साथ निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.यह पदयात्रा खास केंदा काली मंदिर के पास से शुरू हुआ.हरिपुर बाजार होते हुए यह यात्रा बहुला मोड़ के पास जाकर संपन्न हुई.जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान व्यक्त किया.


यात्रा में शामिल आयोजकों में से एक, अरिजीत राय ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर इस "एकता यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आयोजित की जा रही है.


श्री राय ने आगे कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरदार पटेल द्वारा रखी गई अखंड भारत की नींव को पूरा करना है, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रव्यापी स्तर पर यह पहल कर रहे हैं.


इस "एकता यात्रा" में अरिजीत राय के साथ अपूर्व हाजरा, केशव पोद्दार, संतोष सिंह, शंकर चौधरी, डॉ. प्रमोद पाठक, संजय सिंह, पिनाकी राय, दीप बनर्जी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, राहुल बाउरी, विक्की चौरसिया, रवींद्र यादव, कल्याण दुबे, और रंजीत गांधी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने