दशहरे की शाम जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, 7 घायल



 जलपाईगुड़ी (पीबी टीवी): दशहरे की खुशियों के बीच गुरुवार शाम धूपगुड़ी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एशियन हाइवे के पास धूपगुड़ी के 2 नंबर ब्रिज के समीप घटित हुआ।



स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके के एक दुकान के सामने 10-12 लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय जोरदार रफ्तार में आ रही एक कार, जो जलपाईगुड़ी की ओर से धूपगुड़ी आ रही थी, नियंत्रण खो बैठी और सीधे दुकान में घुस गई। दुकान के सामने बैठे और खड़े लोगों को रौंदते हुए कार आगे बढ़ गई।




तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत धूपगुड़ी थाना और दमकल केंद्र को सूचना दी गई। सभी घायलों को तत्काल धूपगुड़ी महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बाकी घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


मृतक और घायल सभी धूपगुड़ी के 15 और 16 नंबर वार्ड के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में मृतकों और घायलों के परिजन तथा बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दशहरे की शाम हुए इस दर्दनाक हादसे ने धूपगुड़ी शहर को शोकाकुल कर दिया है।


प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और कार चालक की पहचान तथा गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल