अवैध बालू तस्करी मामले की जांच में जुटी ईडी, झाड़ग्राम जिले के कई ठिकानों पर छापेमारी



झाड़ग्राम (पीबी टीवी): अवैध बालू तस्करी के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। सोमवार सुबह से ही ईडी की टीमों ने झाड़ग्राम जिले के कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी।




सूत्रों के अनुसार, बेलियाबेड़ा थाना अंतर्गत भामाल इलाके में अमरजीत बेरा के घर पर ईडी अधिकारियों ने छापा मारा। साथ ही, गोपीबल्लवपुर थाना क्षेत्र के नयाबासन गांव में शेख जाहिरुल अली के घर पर भी तलाशी ली जा रही है।


बताया जा रहा है कि ये छापेमारी जीडी माइनिंग से जुड़ी गतिविधियों और अवैध बालू तस्करी नेटवर्क को लेकर हो रही है। ईडी की टीमें दस्तावेज़, लेन-देन और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं।


इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है। ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रह सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर